Showing posts with label Imarat. Show all posts
Showing posts with label Imarat. Show all posts

Sunday, July 20, 2008

Imarat (इमारत)

जब भी मैं उस इमारत को निहारता था,
मैं पाता था कि मैं उसके सामने बौना था ।
मेरा सपना था कि एक दिन मैं उस ऊँचाई तक पहुँचू,
जिस ऊँचाई पर वो इमारत भी दम तोड़ देती है ।
पर आज जब मैं अपने आप को उसके इतना करीब पाता हूँ,
तो मुझे मेरी सासें उखड़ती मालूम पड़ती हैं ।
उस इमारत को पीछे छोड़ने की फ़ितरत मे मैं,
जीने की अपनी चाहत को पीछे छोड़ आया ।


- प्रत्यूष गर्ग Pratyush Garg
२७-३-२००८ 27-03-2008